पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 10/10/2026
*चाईबासा, 10 अक्टूबर 2026 :* पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सदर चाईबासा प्रखंड कार्यालय के सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल, प्रखंड प्रमुख श्रीमती मंजू देवगम, अंचल अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार सहित सभी मुखिया, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मौजूद रहे।*
उपायुक्त ने दी सख्त चेतावनी*
उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं में लापरवाही, देरी और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा में पाया गया कि कुछ पंचायतों में काम की प्रगति बहुत खराब है।इस पर उन्होंने — एक प्रखंड समन्वयक और दो पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।- मानव दिवस सृजन में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले दो रोजगार सेवकों को कार्यमुक्त करने की अनुशंसा करने को कहा।
*अबुआ आवास और बिरसा हरित ग्राम योजना में तेजी लाने का निर्देश
*विकसित भारत-जी राम जी के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना और अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने और लाभुकों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। भुगतान में देरी न हो, इसके लिए सभी विपत्र जल्द कोषागार में जमा करने को कहा गया।
*हर पंचायत में रोज 100 मजदूरों को काम दो*
मानव दिवस सृजन को लेकर उपायुक्त ने कहा कि हर पंचायत में प्रतिदिन कम से कम 100 श्रमिकों को काम देना अनिवार्य है। यह जिम्मेदारी रोजगार सेवकों की होगी। खराब प्रदर्शन वाली पंचायतों को अंतिम चेतावनी पत्र जारी करने का भी निर्देश दिया गया।ऐपंचायती राज के अनटाइड और टाइड फंड के खर्च में तेजी लाने और स्वीकृत योजनाओं का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।







