चाईबासा में आयुष मेगा कैंप का आयोजन, 340 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 12/10/2026

योग मित्र प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झींकपानी की छात्राओं ने मारी बाजी

चाईबासा: बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में रविवार को आयुष मेगा कैंप के तहत आयुष स्वास्थ्य शिविर एवं योग मित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 340 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान जरूरतमंदों को निःशुल्क आयुष औषधियां और मच्छरदानियां वितरित की गईं।कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना था।योग मित्र प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झींकपानी की छात्राओं के योग मित्र समूह ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर किया। वहीं, जेएसएलपीएस की महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, सिविल सर्जन, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) सहित आयुष विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।आयुष मेगा कैंप के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!