चाईबासा सदर अस्पताल में विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, चिकित्सकों की टीम ने हासिल की सफलता

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 12/10/2026

चाईबासा: सदर अस्पताल, चाईबासा में लगभग 15×15 सेंटीमीटर आकार के विशाल फाइलॉइड ट्यूमर (Phyllodes Tumour) का सफल ऑपरेशन किया गया। यह शल्य चिकित्सा अस्पताल के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) में संपन्न हुई।

ऑपरेशन का नेतृत्व सर्जन डॉ. प्रदीप्तो कुमार माझी ने किया, जबकि एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. अमित कुमार तिर्की ने संभाली। इस जटिल ऑपरेशन में ऑपरेशन थिएटर के कर्मचारियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चिकित्सकीय टीम के अनुसार, इतने बड़े आकार के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन सदर अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधाओं को दर्शाता है।

अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए सर्जिकल, एनेस्थीसिया, ओटी एवं सहयोगी टीम को बधाई दी और मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!