मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा 13/10/2026
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में मंगलवार, 13 अक्टूबर को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजरों, स्वयंसेवकों तथा निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की उपस्थिति में चयनित कर्मियों और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
सम्मानित होने वालों में चक्रधरपुर, चाईबासा और मंझगांव विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर कार्यरत बीएलओ, सुपरवाइजर और स्वयंसेवक शामिल रहे। इसके अलावा निर्वाचन साक्षरता क्लब के समन्वयकों तथा टाटा कॉलेज एवं आईटीआई के कैंपस एंबेसडरों को भी मतदाता जागरूकता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन रखने, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाने में बीएलओ, सुपरवाइजरों और स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची का सही होना निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सम्मान समारोह का उद्देश्य निर्वाचन कार्यों में बेहतर योगदान देने वालों का उत्साहवर्धन करना था।








