पश्चिमी सिंहभूम में एसआईआर कार्यों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 13/10/2026

पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने के दिए निर्देश

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार, 13 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के. रवि कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार सहित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में एसआईआर के तहत चल रहे कार्यों, मतदाता सूची की प्रगति, सुनवाई प्रक्रिया तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुनवाई की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए और प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर मिले।

हेल्पडेस्क का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद के. रवि कुमार ने एसआईआर हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर मतदाताओं को दी जा रही सहायता एवं जानकारी का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी नागरिकों को सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।

युवाओं से मतदाता पंजीकरण की अपील

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र भारतीय नागरिक मतदाता बनने के लिए आगे आएं तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की जाए। उन्होंने एसआईआर से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!