पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, दो भट्ठियां ध्वस्त53 लीटर अवैध शराब बरामद, 800 किलो जावा-महुआ नष्ट; दो आरोपी गिरफ्तार

इस खबर को शेयर करें

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 13/10/2026

चाईबासा: आगामी दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सोनुवा थाना क्षेत्र के झींगामिचा और रामचन्द्रपुर गांव के दुर्गम इलाकों में संचालित महुआ चुलाई शराब की दो भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। वहीं, अवैध शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान करीब 53 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि शराब बनाने के लिए जमा किए गए लगभग 800 किलोग्राम जावा-महुआ को नष्ट किया गया। अभियान के तहत कुल चार अभियोग दर्ज किए गए हैं।

शराब दुकानों का भी किया निरीक्षण

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही विभाग ने सोनुवा स्थित दो अनुज्ञप्ति प्राप्त कंपोजिट शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ही शराब बेचने, सभी प्रचलित ब्रांडों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया गया।जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापेमारी, निगरानी और जांच अभियान जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें

Related Posts

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम , सरांडा जंगल, 30/10/2026 किरीबुरू : सारंडा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को खोजने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर…

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम , मनोहरपुर 30/10/2026 मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में 29/10/2026 गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

कोयना नदी किनारे जमीन में दबे मिले दो शक्तिशाली IED लैंडमाइन, सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

मनोहरपुर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की विशेष बैठक आयोजित

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

नोवामुंडी में ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 पर कार्यशाला, स्वच्छता शुल्क तय करने के लिए होगी ग्रामसभा

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में बर्तन बैंक के प्रति जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में शंकराचार्य मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडवांस लेकर गाड़ी नहीं देने का आरोप

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

चाईबासा में प्रशिक्षण लेने वाले विजय सुंडी ने एशियन पारा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
error: Content is protected !!