पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा 18/10/2026
*चाईबासा / पश्चिमी सिंहभूम:* जिले के विभिन्न प्रखंडों में तृतीय शनिवार के अवसर पर वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर एवं विशेष वृद्धजन आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को उनके घर के नजदीक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बीमारियों की समय पर पहचान और उचित उपचार देना था।जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन शिविरों में कुल *384 लाभार्थियों* की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया।
*इन जगहों पर लगे शिविर:*जगन्नाथपुर के रुगुड़साई, गोईलकेरा के खुंटपाई एवं कुइरा, खूंटपानी के रुइडीह, सदर चाईबासा के गड़ीखाना, गुदड़ी के बिरकेल, बंदगांव के हेसाडीह, नोवामुंडी के जामदा बस्ती और चक्रधरपुर के निश्चिंतपुर में स्वास्थ्य शिविर लगे। वहीं खूंटपानी के रुइडीह गांव में विशेष वृद्धजन आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।*क्या-क्या जांच हुई:*शिविरों में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन के साथ-साथ बुखार, खांसी, त्वचा रोग, महिलाओं और बच्चों से जुड़ी बीमारियों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
*मौजूद डॉक्टर:*शिविरों में डॉ. निशा सुम्ब्रुई, डॉ. धर्म राज सिंह, डॉ. सुष्मिता हेम्ब्रम, डॉ. सूर्या भूषण देवगम, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आशिक अंसारी, डॉ. कविता मैती, डॉ. अनिरुद्ध गोपेश्वर, डॉ. टिम्मा रानी हेम्ब्रम एवं डॉ. मैनुद्दीन अंसारी सहित सहिया और योग प्रशिक्षकों ने सहयोग दिया।
*चिकित्सकों ने दी सलाह:*चिकित्सकों ने बताया कि वृद्धावस्था में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से हाई बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द, आंख-कान की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए नियमित जांच, पौष्टिक आहार, पर्याप्त पानी, हल्का व्यायाम और आराम जरूरी है। शिविर में योग सत्र भी चलाया गया।








